Video: बार-बार हाथ हटाता रहा नाबालिग, हरकतों से बाज नहीं आ रहा था रैपिडो ड्राइवर; फिर उसने जो किया, वीडियो वायरल

d

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यौन उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है जहाँ एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने ‘रैपिडो’ बाइक राइडर पर राइड के दौरान उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। नाबालिग ने पीछे बैठे हुए राइडर की इन हरकतों का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।  वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का राइडर पर जमकर गुस्सा फूटा। टैक्सी कंपनी रैपिडो ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को हमेशा के लिए प्लेटफ़ॉर्म से बैन कर दिया है।

 वीडियो में क्या दिखाई दिया?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपिडो राइडर बार बार अपना हाथ पीछे कर रहा है और लड़के को छूने की कोशिश कर रहा है। लड़के ने तुरंत उस आदमी का हाथ हटा दिया, जिसके बाद ड्राइवर ने फिर से उसके पैर और जांघ पर अपना हाथ टच किया। इस घटना का वीडियो लड़के ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और रैपिडो को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अभी नाबालिग हूं। ’ 

 
रैपिडो कंपनी का बयान

रैपिडो कंपनी ने इस पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- ‘हाय कुश, आपके साथ हुई इस घटना के बारे में जानकर हमें बहुत चिंता हुई है। हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और ऐसा बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तुरंत एक्शन लेने के लिए कृपया हमें डीएम (DM) के जरिए राइड आईडी और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शेयर करें।’


इसके बाद कंपनी ने एक अपडेटेड बयान जारी किया और कहा, ‘आपके साथ जो अनुभव हुआ, उसके लिए हमें सचमुच खेद है. हम समझते हैं कि इस तरह की स्थितियां आपको बहुत असहज और परेशान कर सकती हैं. जैसा कि फोन पर बात हुई थी, कृपया जान लें कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी कैप्टन को प्लेटफ़ॉर्म से हमेशा के लिए बैन कर दिया है.’

कंपनी ने आगे कहा कि किसी की भी सुरक्षा और सम्मान से समझौता करने वाला व्यवहार उन्हें स्वीकार्य नहीं है. वहीं, लड़के ने बातचीत में बताया कि कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने आरोपी पर केस कर दिया है, लेकिन अभी तक इसका कोई सबूत नहीं दिया है. हालांकि, बाद में लड़के ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘दोस्त, रैपिडो टीम ने एक्शन ले लिया है. आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! @rapidoapp तुरंत कार्रवाई करने के लिए आपका बहुत शुक्रिया.’

 
 

From Around the web