Video: भरी बस में महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा शख्स; पीड़िता ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो फिर..

केरल के कोल्लम में बस में यात्रा करते समय एक महिला के साथ बेहद ही शर्मनाक घटना घटी। दरअसल एक आदमी महिला को गलत तरह से छूते हुए हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने यही गंदा वीडियो अपने फोन के कैमरा में रिकॉर्ड कर लिया। महिला ने बताया कि बस में बहुत भीड़ थी और आरोपी मेरे पास बैठकर मास्टरबेट कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, महिला मावेलिक्कारा फास्ट पैसेंजर केएसआरटीसी बस में कोट्टियम से कोल्लम जा रही थी। महिला ने शिकायत दर्ज की। आरोपी महिला के पास वाली सीट पर आकर बैठा और महिला के सामने अश्लील हरकते करने लगा।
यात्रियों से भरी बस में एक आदमी हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसने आरोपी को धमकी भी दी कि वह ये वीडियो पुलिस को दिखा देगी, लेकिन उसने फिर भी अपनी हरकत बंद नहीं की।
Kerala | "எங்க டா கைய வைக்குற நாயே.. இப்ப கைவை பார்ப்போம்.. வை.." அடித்து துவைத்த இளம்பெண்
— Thanthi TV (@ThanthiTV) July 29, 2025
#bus #harassment pic.twitter.com/rqj2vLsUQM
महिला ने कोल्लम ईस्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी का वीडियो दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस घटना में तुरंत एक्शन लिया गया और कार्रवाई के आदेश दिए गए। एक लुकआउट नोटिस जारी करने समेत जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया बस में तीन और महिलाएं भी थीं। वह भी चाहती हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
आरोपी की हुई पहचान
43 वर्षीय सुनील कुमार, जो कोल्लम जिले के म्यलक्कड़ इलाके का निवासी है, को कोल्लम सिटी पुलिस ने इथिक्कारा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला के साथ सार्वजनिक परिवहन में अनुचित व्यवहार का आरोप है। पीड़िता ने सोमवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के साथ इस तरह की घटना हुई हो; पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।