Video: शराब पीकर हैवान बना पति; पत्नी को बेरहमी से पीटा और छत से उल्टा लटका दिया, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

jj

शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे छत से उल्टा लटका दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच युवक ने उसे छत से नीचे उतार दिया। लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया और नीचे उतार लिया। 

बताया गया है कि पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के भाई ने उसके पति समेत चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बरेली की है।

 पीड़िता का नाम डॉली है और उसके भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा, '12 साल पहले मेरी बहन डॉली की शादी नितिन सिंह से हुई थी। नितिन शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब पीकर घर आता और डॉली से मारपीट करता था। डॉली के माता-पिता के समझाने के बाद भी नितिन की शराब की लत नहीं छूटी, नितिन शराब पीकर डॉली से मारपीट करता था।'


13 मई की रात करीब 10 बजे नितिन ने डॉली की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे छत से उल्टा लटका दिया। उसे छत से नीचे उतार दिया। नितिन का इरादा डॉली को जान से मारने का था। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते डॉली को पकड़ लिया।

डॉली के भाई ने पुलिस को सूचना दी। डॉली के पति नितिन कुमार, अमित कुमार और दो महिलाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। नितिन सिंह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

नितिन और डॉली के घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नितिन डॉली को छत से उल्टा लटकाते और नीचे फेंकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉली जोर-जोर से चिल्लाती नजर आ रही है।

From Around the web