VIDEO: सगा पिता अपनी ही बेटी से 2 साल तक नींद की गोलियां खिला कर करता रहा दुष्कर्म, मना करने पर दी ऐसी धमकी…

S

एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर ही आपका खून खौल उठेगा और रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई सालों तक ब्लातकार किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसने छोटी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बनाने की धमकी दी। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। 

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पहले वह पुलिस के पास जाने से काफी डर रही थी लेकिन उसने अंत में  खुलासा कोइया कि उसके पिता पिछले 2-3 सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसकी छोटी बहन के साथ भी यही करने की धमकी दी।

लड़की के अनुसार, उसके पिता पहले उसे नींद की गोलियां देते थे और फिर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसने यह बात कई बार अपनी माँ को बताने की कोशिश की, लेकिन सबूत के अभाव के कारण उसकी माँ उसकी बातों पर  विश्वास नहीं करती थी। 
 


लड़की ने यह भी खुलासा किया कि उसके पिता ने उसे धमकी दे रखी थी कि अगर उसने ये बात किसी को भी बताई तो उसे जान से मार देगा। इस वजह से लड़की कई सालों तक चुप रही और सहती रही।

आखिरकार लड़की ने पुलिस को दी जानकारी, बनाई वीडियो 

जब लड़की ने हिम्मत जुटाकर पिता की करतूत का वीडियो बना लिया। एक दिन जब पिता ने उसे जबरन चाय में नींद की गोली देने की कोशिश की तो उसने चाय नहीं पी और इसका वीडियो अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया। अगले दिन उसने पुलिस थाने जाकर पूरी घटना बताई और सबूत के तौर पर वीडियो पेश किया।

पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है और अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
 

From Around the web