Video: रास्ते में लड़कियों को पकड़ कर करता था Bad Touch, हर दिन...; अब पकड़ा गया घिनौना दरिंदा

d

PC: inkhabar

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कटारा हिल्स इलाके में राह चलती लड़कियों को निशाना बनाकर उनके साथ गंदी हरकतें और मारपीट करने वाले 23 साल के एक आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर धर दबोचा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने इलाके में राहत की सांस ली है।

एक ही दिन में 4 से 5 लड़कियों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उइके के रूप में हुई है। आरोपी ने कटारा हिल्स क्षेत्र में एक ही दिन के भीतर 4 से 5 युवतियों को अपना निशाना बनाया। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता था, सड़क पर चल रही लड़कियों के साथ अनुचित हरकत करता और तुरंत फरार हो जाता था। पहचान छुपाने के लिए उसने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पकड़े जाने से बचने के लिए अपनी बाइक की नंबर प्लेट भी छुपा रखी थी, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन गया था। लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके की महिलाओं और स्थानीय निवासियों में काफी दहशत और गुस्सा था।


50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने बिछाया जाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए कटारा हिल्स थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की कॉलोनियों के रूट पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी अभिषेक उइके को दीनदयाल पार्क के पास से दबोच

From Around the web