Video: 54 kg के बॉयफ्रेंड पर कूद पड़ी 134 kg की गर्लफ्रेंड और फिर जो हुआ वो उड़ा देगा होश.. वीडियो वायरल

dd

मौत किसी की भी हो सकती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी बॉयफ्रेंड की मौत उसकी की गर्लफ्रेंड की वजह से हुई हो? इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन घटना की सच्चाई आपको चौंका देगी। एक छोटी सी बहस लड़ाई में बदल गई और बस एक गलती की वजह से बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। आइए डिटेल में जानते हैं आखिर हुआ क्या था।

क्या है मामला?

कहा जा रहा है कि 44 साल के कीनो बटलर की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने की। कीनो का वज़न लगभग 54 किलोग्राम था जबकि उसकी गर्लफ्रेंड विंडी थॉमस का वज़न 136 किलोग्राम था। वे दोनों एक ही घर में रहते थे। 18 मार्च 2018 को दोनों के बीच हुई बहस लड़ाई में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड विंडी ने गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड कीनो को कुचल दिया। उसके भारी वज़न की वजह से कीनो का दम घुटने लगा। उसकी छाती और गर्दन पर इतना प्रेशर था कि वह सांस नहीं ले पा रहा था। विंडी के वज़न की वजह से उसकी सांस रुक गई, जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण ‘सीने और गर्दन पर दबाव के कारण सांस रुकना’ बताया गया था।

बाद में, इस मामले को हत्या घोषित कर दिया गया और गर्लफ्रेंड विंडी थॉमस पर ‘थर्ड डिग्री मर्डर’ का आरोप लगाया गया। कोर्ट में लंबे ट्रायल के बाद, विंडी ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने विंडी को 18 से 35 साल तक की सज़ा सुनाई। कपल के वज़न में अंतर के कारण हुई इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। हाल ही में, इसका एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे देखकर यूज़र्स कांप उठे। एक ने लिखा, “ज़्यादा वज़न खतरनाक होता है” जबकि दूसरे यूज़र ने लिखा, “भाई उसका वज़न नहीं संभाल सका”।

From Around the web