UP: रक्षाबंधन पर घर आए रिश्तेदार ने ही महिला के साथ किया रेप, बना लिया वीडियो और फिर...

weefwq

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के कोखराज में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसने परिवार की इज्जत को दाग लगा दिया है। यहा गांव में रक्षाबंधन के मौके पर विवाहिता से रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया। विवाहिता ने पति को जानकारी दी तो आरोपी के साथियों ने फोन कर उसे धमकी देना शुरू कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या हैं मामला
कोखराज के एक गांव की विवाहिता के घर में रक्षाबंधन के दिन उसके पति के मामा का लड़का सचिन निवासी पवइया, करारी आया था। आरोप है कि घर में विवाहिता को अकेला देख सचिन ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया और आरोपी ने वीडियो बना लिया। विरोध करने पर सचिन ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने सचिन से उलाहना दिया। साथ ही कार्रवाई कराने की बात कही।

दे रहा धमकी
इसके बाद सचिन ने अपने साथी शिवबोध व तेजा के जरिए विवाहिता को फोन कराकर धमकी दिलवाना शुरू कर दिया। दोनों लगातार महिला को फोन पर धमकी दे रहे थे। नामजद तहरीर मिलने पर कोखराज थाना पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन पर दुष्कर्म व उसके साथी शिवबोध व तेजा के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

pc- taylorring.com

From Around the web