UP: लखनऊ में इंसानियत हुई शर्मसार, खाने के बहाने कुत्ते को बुलाकर युवक ने किया रेप

इंटरनेट डेस्क। यूपी की राजधानी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। जी हां गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में एक युवक ने स्ट्रीट डॉग के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। युवक ने कुत्ते के साथ सड़क किनारे दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया।
क्या किया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मामला सात अगस्त की रात का बताया जा रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो विनयखंड का निवासी है। जानकारी के अनुसार आसरा द हेल्पिंग हैंड्स नामक एनजीओ की अध्यक्ष चारु खरे ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
क्या कहा पुलिस ने
इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनू विश्वकर्मा है। एनजीओ की अध्यक्ष चारु खरे ने बताया कि गोमतीनगर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक स्ट्रीट डॉग का रेप कर रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि घटना सात अगस्त का है। वीडियो वायरल करने वाले युवक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला युवक काफी देर से कुत्तों के आसपास टहल रहा था। थोड़ी देर के बाद युवक ने एक कुत्ते को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने कुत्ते के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
PC -tv9
