UP: बहुरानी के कमरे में आधी रात जा पहुंचे ससुर जी, फिर शुरू हुआ घिनौना काम, सुबह होते होते तो...

RWE

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बड़ी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में सुनकर आप भी परेशान हो जाएंगे। जी हां यहां एक घर की बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वह अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय उसका ससुर कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जलाकर मार देने की धमकी दी।

लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को भी दी, लेकिन पति ने उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और अपनी पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। खबरों की माने तो पीड़िता की शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जिसमें वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर बहू के साथ में उत्पीड़न शुरू हो गया। 

थाने में क्या बताया
पीड़िता ने थाने में बताया कि उसके ससुराल वाले उसे लगातार तंग कर रहे थे। उसकी शिकायत करने पर भी उसे कोई राहत नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि 23 जून 2024 को उसके ससुरालियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उस रात जब वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी, तभी उसका ससुर अचानक कमरे में घुस आया। उसने धमकी दी कि यदि उसने कुछ कहा तो उसे जलाकर मार दिया जाएगा। फिर उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

PC-k-y.ca

From Around the web