स्लीपर बस में सोई महिला के साथ ऐसी हरकत करने लगा युवक, जब उसकी खुली नींद तो..

W

मुंबई में खोपोली लोकल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना अभी ताज़ा ही थी कि हैदराबाद से पुणे आ रही एक स्लीपर बस में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। हैरानी की बात यह है कि यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। हालांकि, हड़पसर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 9 फरवरी की रात 10 बजे हैदराबाद से पुणे एक प्राइवेट बस में आ रही थी। महिला और उसका पति स्लीपर सीट पर सो रहे थे। सुबह के समय बस में मौजूद निशित कुमार यशवंत सिंह ने पीड़िता के साथ गलत हरकत की। महिला की नींद खुली तो उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ गलत हो रहा है. तभी उसने घबराने के बजाय अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया.

बस के पुणे पहुंचने के बाद पीड़िता हड़पसर पुलिस स्टेशन भागी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा दिए गए वीडियो को सबूत मानकर पुलिस ने आरोपी निशित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हड़पसर पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस की इस तत्परता की तारीफ हो रही है।

आरोपी कौन है
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम निशीत कुमार यशवंत सिंह है.जो 47 साल का है और वह मुंबई के मीरा रोड का रहने वाला है. उस रात वह भी उसी बस में सफर कर रहा था

From Around the web