पति को छोड़कर होटल में बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही थी महिला; गुस्से में काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ..

d

PC: Freepik

पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक होटल में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और कहा जा रहा है कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। होटल में प्रेमी से बहस के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

मृतक महिला का नाम रेखा है। जबकि आरोपी प्रेमी का नाम अमित निषाद है। यह महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रेखा और अमित काफी समय से रिलेशनशिप में थे। उसने अपने पति को छोड़ दिया था। शुक्रवार को रेखा अपने प्रेमी के साथ होटल इंडो-अमेरिकन गई थी। दोनों ने होटल में एक कमरा लिया। वहां उन्होंने कुछ समय साथ भी बिताया।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद रेखा ने अमित पर शादी का दबाव बनाया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रेखा ने कटर से अमित का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे गुस्साए अमित ने रेखा का गला घोंटकर उसे मार डाला। वह होटल से भी भाग गया। कुछ देर बाद होटल मैनेजर को महिला की आधी नंगी बॉडी मिली। होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने CCTV के आधार पर अमित को गिरफ्तार कर लिया। प्राइवेट पार्ट्स पर हमले के कारण अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

From Around the web