दुल्हन की माँ से ही हो गया दूल्हे को प्यार, शादी से 9 दिन अपनी सास को लेकर हुआ फरार, अलमारी से कैश भी गायब

r

PC: tv9hindi

आपने ये तो कई बार सुना हपगा कि प्यार अँधा होता है। ये सीमा, उम्र कुछ नहीं देखता है। लेकिन एक ऐसा केस हुआ जिसे जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। उत्तरप्रदेश के अलीगढ में शादी से 9 दिन पहले दूल्हा अपनी सास के साथ भाग गया। जी हाँ आपने सही सुना। दोनों के बीच अफेयर हो गया और फिर दोनों फरार हो गए। 


 यूपी के अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में एक बेटी तब हैरान रह गई जब उसकी माँ उसके होने वाले पति के साथ भाग गई। दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। 16 अप्रैल को महिला की बेटी की शादी थी। दूल्हे राजा ने अपनी सास को मोबाइल भी गिफ्ट किया था, जिसके जरिए दोनों चोरी-छिपे बातें करते थे। 

इतना ही नहीं ये रिश्ता माँ ने खुद करवाया था। महिला भागने से पहले वो बेटी की शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये कैश भी ले गई है। महिला के परिवार ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

शॉपिंग की बात कहकर घर से भागा दूल्हा

दूल्हा घर में ये बोल कर निकला था कि वह कुछ कपड़े खरीदने जा रहा है और उसके बाद वह लौटा ही नहीं। उसका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद होने वाले ससुराल में पिता ने फोन लगाया। तब पता चला कि लड़की की मां भी गायब हो गई है। 

From Around the web