स्कूल में टीचर की गोली मारकर हत्या, गन लेकर स्कूल में घुसा प्रेमी सऊद... फिर खुद को भी मार ली गोली, वीडियो वायरल

टीचर का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इसलिए दुखी बॉयफ्रेंड स्कूल में आ गया। उसने टीचर का हाथ पकड़ा और स्टूडेंट्स के सामने उसे घसीटकर ले गया। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन लड़के ने उसकी एक नहीं सुनी। वह युवती को स्कूल के टॉप फ्लोर की बालकनी में ले गया और उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। यह सनसनीखेज घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो भी वायरल हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में हुई। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। एक युवक अचानक स्कूल में घुस आया। उस समय उसकी गर्लफ्रेंड क्लासरूम में थी। युवक उसको वहां से निकालकर बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर चला गया। वहां उनके बीच बहस होती रही। फिर लड़के ने अपने बैग से बंदूक निकाली और पहले युवती के सिर में गोली मारी। फिर उसने खुद को भी सिर में गोली मार ली। मीडिया से बात करने वाले चश्मदीदों के मुताबिक, करीब चार राउंड गोलियां चलीं। स्कूल के स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्टाफ में दहशत फैल गई।
Lakhimpur Kheri - A man walked into a private school in Lakhimpur Kheri, dragged a teacher upstairs in front of students and staff, and shot her dead. The accused, Saud Ansari, then killed himself. CCTV footage showed him pulling her by the arm as she appeared to resist and young… pic.twitter.com/zHjv55Da6h
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 22, 2026
पता चला है कि युवक बैग में बंदूक लेकर स्कूल में घुसा था। गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल अधिकारियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कपल को खून से लथपथ हालत में पाया। दोनों बेजान थे। पुलिस CCTV कैमरे की फुटेज देखकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कोई अनजान आदमी बैग में बंदूक लेकर स्कूल में कैसे घुसा।
वीडियो को X हैंडल 'NextMinuteNews7' से पोस्ट किया गया था। वीडियो वायरल भी हो गया है। वीडियो को अब तक करीब चार हज़ार बार देखा जा चुका है। इस पर रिएक्शन और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। नेटिज़न्स ने स्कूल के सिक्योरिटी उपायों पर सवाल उठाए हैं।
