Shocking:शर्मनाक! गाय के साथ दुष्कर्म, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार; फायरिंग में हुआ घायल

DD

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया गया है कि एक व्यक्ति ने गाय के साथ अत्याचार किया। इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह पैर में घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का नाम राम बहादुर है। वह सदर थाना क्षेत्र के नवादा रोड का रहने वाला है। उसने सहारनपुर में एक गाय के साथ घिनौना कृत्य किया। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में राम बहादुर एक गाय के साथ अत्याचार करता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी का नाम राम बहादुर है। नवादा रोड का रहने वाला होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का एक बड़ा दल मौके पर पहुँच गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राम बहादुर पर फायरिंग की। फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहने लगा और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने राम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

From Around the web