Maharashtra: इस चौंकाने वाली वजह से शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या, जानकर ही उड़ जाएंगे होश

PC: news24online
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 23 वर्षीय युवती की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना सरनोबतवाड़ी इलाके में हुई।
मृतका की पहचान कस्बा बावड़ा निवासी समीक्षा भारत नरसिम्हे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी सतीश यादव कोल्हापुर के शिवाजी पेठ इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक ही जगह काम करते थे।
कपल पिछले कुछ महीनों से सरनोबतवाड़ी इलाके में साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले आठ दिनों से उनके बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। सतीश समीक्षा पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन समीक्षा इसके लिए तैयार नहीं थी। घटना वाले दिन समीक्षा अपनी एक सहेली के साथ कमरे पर आई थी। तभी सतीश वहां पहुंचा और गुस्से में आकर उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।
हमला इतना गंभीर था कि चाकू उसकी पसलियों में धंस गया। उसकी सहेली ने आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
उपचार शुरू होने से पहले ही समीक्षा की मौत हो गई। गांधीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप, रिश्तों में विश्वास और व्यक्तिगत निर्णयों के महत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं।