इंसानियत शर्मसार! 1200 रुपये थे उधार, महिला ने गरीब लड़की को बेरहमी से पीटा; VIDEO देखकर नेटिज़न्स ने जताया गुस्सा

सोशल मीडिया पर लगातार कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी हमें मज़ेदार तो कभी अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो इतने मज़ेदार होते हैं कि हंसते-हंसते पेट दर्द करने लगता है, तो कुछ वीडियो देखकर हमारा खून खौलने लगत हैं। इस समय सोशल मीडिया पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का है, जहां एक महिला ने एक लड़की को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि उसने राशन के पैसे नहीं दिए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।
आखिर क्या है घटना?
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक और व्यू मिल चुके हैं और कई लोगों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है। वीडियो के कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बरेली का है। राशन के पैसे न देने पर एक लड़की को बेरहमी से पीटा गया है।
Bareilly, UP: Rich woman brutally slaps & beats poor girl over unpaid ₹1200 ration debt🥲 pic.twitter.com/1Dg1sFe8fx
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 28, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने लड़की को राशन के लिए 1200 रुपये उधार दिए थे। लेकिन समय पर वापस न कर पाने पर उसकी पिटाई की गई। अमीर औरत ने महिला पर एक के बाद एक कई चांटे बरसाए। यह घटना दुकान के सामने हुई और आस-पास के लोग भी देख रहे थे। औरत बार-बार युवती के गाल पर मार रही है और उसे गालियां दे रही है।
वायरल वीडियो
नेटिज़न्स के रिएक्शन
इस घटना से सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई है। एक नेटिज़न्स ने कहा कि आजकल गरीब होना गुनाह होता जा रहा है, जबकि दूसरे ने पीटने वाली औरत के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। जबकि तीसरे ने कहा है कि अब इंसानियत मर रही है।
