लोहे की रॉड से तोड़ दिए पर, सड़क पर घसीटा... नशे में धुत शख्स ने किया ऐसा कांड, वायरल हो गया खौफनाक वीडियो!

s

pc: in khabar

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से क्रूरता की हदें पार करने वाला वीडियो साने आया है। नशे में धुत एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति पर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। 

कर्नाटक के शिवमोगा का है मामला 

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के होसनगर तालुक में गर्थिकेरे गांव के पास आवुका सर्कल के नजदीक एक शख्स दूसरे पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहा है। उसके हाथ में लोहे की रॉड है और वो इसे अंधाधुंद दूसरे पर बरसा रहा है, जिससे उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।  इस पूरी घटना का करीब 1 मिनट 26 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस दौरान वह आदमी दूसरे को पीट रहा था कई लोग साइड में खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। 

सिर पर रखा पैर और सड़क पर घसीटा
आरोपी ने पीड़ित मंजूनाथ को बुरी तरह पीटने के बाद उसके पैरों की हड्डियां तोड़ दीं। वह यही नहीं रुका। उसने मंजूनाथ के सिर पर अपना पैर रख दिया और उसे अपमानित किया। वह मंजुनाथ को सड़क पर घसीटते भी नजर आया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। 


पुलिस कर रही है जांच 
पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान राघवेंद्र उर्फ ‘एप्पल रघु’ के रूप में की है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ये भी जांच रही है कि ऐसा उसने केवल नशे में किया या फिर ये कोई पुरानी रंजिश थी। 

घायल पीड़ित का चल रहा इलाज 
घायल मंजूनाथ को तुरंत इलाज के लिए शिवमोग्गा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

From Around the web