Crime: महिला ने नाबालिग लड़के के साथ बनाए कई बार शारीरिक संबंध, मां ने पूछा तो रोने लगा बेटा फिर...

j

PC: News18 Hindi

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 28 वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है। बता दें कि यह मामला जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन का है।   28 साल की महिला ने 17 साल के नाबालिग बच्चे को पहले तो बहलाया-फुसलाया, इसके बाद उसका यौन शोषण किया। 

पीड़ित लड़के की मां ने पुलिस को जानकारी दी कि वह और उसका बेटा एक सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं, जहां आरोपी महिला के घर में काम करते है। महिला ने मार्च और अप्रैल के महीने में लड़के को कई बार बहला फुसला कर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी भी दी।

'छोटे भाई जैसा है और उसे प्यार से चूमा था... '
पीड़ित की मां, उस घर में नौकरानी का काम करती थी। उसने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घर के मैनेजर ने आरोपी महिला और उसके बेटे को सर्वेंट क्वार्टर में अकेले में देखा तो उसकी मां को बताया। उस समय लड़के की मां ने महिला को फटकार लगा कर दोबारा ऐसा ना करने चेतावनी दी ।  तब महिला ने कहा कि वह लड़का उसके भाई के समान है और उसने उसे प्यार से चूमा था। जब मां ने अपने बेटे से पूछा, तो वह रोने लगा और यौन उत्पीड़न की बात अपनी माँ को बताई। 

मामला दर्ज 
पीड़ित लड़के की मां की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

From Around the web