Crime: बंदूक की नोंक पर महिला को किया उसके घर से अगवा, फिर पति , ससुर और देवर ने बारी बारी से किया रेप, मामला दर्ज
May 5, 2025, 12:26 IST

PC: news24online
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला को बंदूक की नोक पर अगवा कर उसके पति, देवर और ससुर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की है।
बरगी थाने में पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का अपहरण कर नरसिंहपुर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ससुराल वालों की कैद से छूटकर घर पहुंची और मामला दर्ज कराया।
महिला की शादी 2021 में हुई थी। ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायके में रह रही थी। 28 अप्रैल को आरोपियों ने महिला को बंदूक की नोक पर घर से अगवा कर लिया। बरगी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।