Crime: स्कूल टीचर और रसोइया स्कूल में ही मना रहे थे रंगरलियां, रंगे हाथों पकड़े गए फिर...

PC: lalluram
मुरैना के पहाड़गढ़ विकासखंड के दो शिक्षण संस्थानों से ऐसे शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं कि आप भी शिक्षा ढाँचे सवाल उठाने लगेंगे। वायरल वीडियो छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों की पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए शिक्षक-रसोइया
पहला वीडियो पहाड़गढ़ विखं के शासकीय प्राइमरी स्कूल निमास का है।यहां शिक्षक अशोक पाठक और एक महिला रसोइया रंगरलियां मनाते नजर आए। वीडियो में एक रसोइया गेट पर खड़ी होकर निगरानी कर रही है, जबकि दूसरी शिक्षक के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में है।
वीडियो को बताया बदनाम करने की साजिश
शिक्षक पाठक ने कहा कि ये वीडियो उनको बदनाम करने की साजिश है। दूसरा मामला अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संचालित सीनियर कन्या छात्रावास, पहाड़गढ़ का है। यहां के एक वायरल वीडियो में छात्रावास परिसर में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे रही है। छात्रावास में 9वीं से 12वीं तक की 44 छात्राएं रहती हैं।
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ने आरोपों से किया इनकार
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट सुनीता सिकरवार ने सभी आरोपों को गलत बताया है और दावा किया है कि जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह छुट्टियों के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। पत्रिका ने यह भी कहा है कि वह दोनों में से किसी भी वीडियो के असली होने की पुष्टि नहीं करता है।
इस बीच, शेड्यूल्ड कास्ट डिपार्टमेंट के डिविजनल डिप्टी कमिश्नर संजय खेडकर ने कहा कि हालांकि वीडियो अभी उनके पास नहीं पहुंचा है, लेकिन वह खुद इस मामले को देखेंगे।
