Crime News: संतान सुख के लिए महिला पहुंची तांत्रिक के पास, 9 बार किया उसका रेप, चलती बस में भी बनाएं उसके साथ...

eqwe

इंटरनेट डेस्क। सूरत में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहां एक महिला को तांत्रिक के पास जाना महंगा पड़ गया। यहां संतान सुख पाने के लिए एक महिला को उसके पति के साथ ’भुवानी’ तांत्रिक गंगराम के पास जाना इतना भारी पड़ा की वो इस सदमे को भुला भी नहीं पाएगी। तांत्रिक ने पितृदोष दूर करने के बहाने महिला को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पति की सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हैं पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सूरत की 25 साल की एक महिला की शादी को दो साल हो गए थे लेकिन संतान न होने के कारण वह अपने पति के साथ तांत्रिक गंगाराम के पास पहुंची जो खुद को हनुमानजी का भक्त बताता था। गंगाराम ने उन्हें बताया कि परिवार में पितृदोष है और अगर इसकी विधि की जाए तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। दंपति ने उसकी बात पर यकीन कर लिया। इसके बाद उसका गंदा काम शुरू हो गया।

9 बार किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने पुलिस को बताया कि गंगाराम ने डेढ़ महीने पहले विधि करने के बहाने उनके घर आकर काला जादू और वशीकरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गंगाराम ने अगस्त की शुरुआत में पितृदोष की विधि के नाम पर महिला को अकेले अपने घर  बुलाया। वहां भी उसने दो दिनों तक महिला को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप किया। जब महिला वापस नहीं लौटी तो उसका पति अडाजण पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने गंगाराम को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई और उसे विधि करने के बहाने सूरत बुलाया। पुलिस के जाल में फंसकर गंगाराम महिला को लेकर एक निजी बस से सूरत आ रहा था। महिला का आरोप है कि इस दौरान भी चलती बस में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे यह 9वीं बार हुआ।

pc- aaj tak

From Around the web