Crime: पति बना सौदागर! पत्नी को 1000 रुपये में दोस्तों को बेचा, महिला को जंगल में ले गए दरिंदे, फिर जो किया...

D

उत्तर प्रदेश में एक युवक ने अपनी पत्नी को 1000 रुपये में अपने दोस्तों को बेच दिया। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक गांव में हुई। पति के पत्नी को बेचने के बाद आरोपी उसे जंगल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया।

हुआ यह कि आरोपी ने अपनी पत्नी को दोस्त की बाइक पर बैठा दिया था। पति पर भरोसा करके महिला बाइक पर बैठ गई। आरोपी बाइक को महिला के घर ले जाने के बजाय सलवा जंगल की तरफ ले गए। आरोपी महिला को जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर चले गए। होश में आने के बाद महिला घर आ गई।

जब महिला ने घर आकर अपने पति को घटना के बारे में बताया तो उसे पता चला कि उसके पति ने ही यह साजिश रची थी। उसके पति ने ही आरोपियों से 1000 रुपये लेकर उसे उनके साथ भेज दिया था। इस घटना के बाद महिला सदमे में आ गई। उसने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति बदन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद आरोपी पति और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से लोगों में गुस्से का माहौल है। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। इस घटना से उत्तर प्रदेश में हलचल मच गई है।

From Around the web