Crime: दिल दहला देने वाली घटना, जमीन हड़पने के लिए महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला कोलगेट, गमछे से गला दबाया

s

PC: bansalnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक खौफनाक वारदात हुई। एक दंपत्ति ने ज़मीन हड़पने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ यह घिनौना कृत्य किया।  आरोपियों ने महिला को रात में सोते समय गमछे से गला दबाकर मारने की कोशिश की। जब वह जिंदा बच गई तो उसके प्राइवेट पार्ट पर कोलगेट डाल दिया।आरोपी महिला को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में एक पति-पत्नी ने पड़ोस के घर में सो रही एक महिला का गला घोंटने की कोशिश की। लेकिन जब उन्हें पता चला कि महिला मरी नहीं है, तो उन्होंने महिला के गुप्तांग पर कोलगेट डाल दिया। आरोपी महिला को मरा हुआ समझकर वहाँ से फरार हो गए। आरोपी ने ज़मीन हड़पने के लिए यह साजिश रची थी। आरोपी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था। इस अपराध में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2025 की रात महिला अपने घर में सो रही थी। जब ये वारदात हुई। 

पुलिस ने आगे बताया कि महिला सुबह तक घर में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी रही। उसकी साँस चलती देखकर आरोपियों ने खुद गाँव में चिल्लाकर सबको बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। जाँच के दौरान पुलिस ने महिला के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम बार-बार अपना बयान बदल रहे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ज़मीन हड़पने के लिए यह काम किया था।

From Around the web