Crime: पहले 33 वर्षीय महिला को किया डिनर के लिए इन्वाइट, फिर उसी होटल की छत पर उसके साथ चार लोगों ने किया गंदा काम, अब..

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना में चार लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना 20 फरवरी को कोरमंगला इलाके में हुई।
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला के पास तब पहुंचे जब वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी। कथित तौर पर आरोपियों ने बातचीत शुरू की और उससे दोस्ती कर ली। 33 वर्षीय महिला एक कैटरिंग सर्विस के लिए काम करती है।
महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि उससे दोस्ती करने के बाद, उन्होंने उसे एक होटल में रात के खाने के लिए आमंत्रित किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुरुषों ने पीड़िता के साथ डिनर करने के बाद होटल की छत पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
21 फरवरी की सुबह आरोपियों द्वारा उसे छोड़ने के बाद महिला घर पहुंची और अपने पति को अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी अलग-अलग होटलों में काम करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।