Crime: विदेशी महिला को चेकिंग के बहाने वाशरूम ले गया एयरपोर्ट कर्मचारी, फिर छूने लगा छाती और बोला थैंक यू., पढ़ें पूरा मामला

PC: abplive
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। एक विदेशी महिला ने एयरपोर्ट के एक कर्मचारी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 जनवरी, 2026 की है। पीड़ित महिला साउथ कोरिया की नागरिक है। अब असली मामला क्या है? डिटेल में जानें…
यह घटना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। साउथ कोरिया की महिला की शिकायत के मुताबिक, वह इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए टर्मिनल की ओर जा रही थी। उसी समय एक पुरुष कर्मचारी उसके पास आया और उसका टिकट चेक करने लगा। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके चेक-इन बैगेज में बीप की आवाज आ रही है, जिससे सिक्योरिटी की दिक्कत हो सकती है।
अलग स्क्रीनिंग के बहाने सुनसान जगह पर ले गया
महिला ने बताया कि कर्मचारी ने कहा कि अगर वह जनरल स्क्रीनिंग काउंटर पर वापस गई तो ज़्यादा टाइम लगेगा और उसकी फ़्लाइट छूट सकती है। इसी बहाने आरोपी उसे स्क्रीनिंग के लिए टर्मिनल के एक अलग एरिया में ले गया, जहाँ पुरुषों का वॉशरूम था। शिकायत में कहा गया कि यह जगह काफ़ी शांत थी।
बिना इजाज़त छूने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहाँ आरोपी ने बिना इजाज़त उसकी पीठ को छुआ और बार-बार उसकी छाती को छूने लगा। फिर उसने महिला को पलटने को कहा और पीछे से उसे छुआ। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गले लगाया, "थैंक यू" कहा और वहाँ से चला गया। इस घटना से महिला मानसिक रूप से हिल गई।
तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बताया
घटना के तुरंत बाद महिला ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पूरी घटना बताई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की पहचान अपन अहमद के तौर पर की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की पूरी जांच चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी दूसरे यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव किया है और सुरक्षा नियमों का गलत इस्तेमाल कैसे किया गया।
