Crime: नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर ले गए 2 नाबालिग लड़के, फिर ले जाकर किया ऐसा घिनौना काम, जानें यहाँ

महाराष्ट्र के पुणे में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियां एक रेहड़ी लगाने वाले परिवार की हैं। घटना 17 मार्च को शिवाजीनगर इलाके में हुई।
लड़कियों की मां की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां परिवार के गुजर बसर के लिए प्लास्टिक बैग, फूल और अन्य सामान बेचती हैं।
पीड़ित लड़कियां बहनें हैं। नाबालिग लड़के उनके पास पहुंचे, जो उन्हें इसलिए जानते थे क्योकिं उनकी बड़ी बहन, \लड़के के भाई से विवाहित थी।
लड़कों ने उन्हें लालच दिया कि वे अपनी बहन से मिलने जा रहे हैं। लड़कियां भी उनके साथ चली गईं, जहां उन्होंने कथित तौर पर उनका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उन्हें उनके घर छोड़ दिया।
लड़कियों ने अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।