शादी के बाद बार बार पति के करीब जाने की कोशिश करती रही पत्नी, लेकिन टालता रहा पति, फिर पता चली ऐसी सच्चाई.. उड़ गए महिला के होश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के किशोरनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के गंभीर आरोपों के बाद किशोरनगर में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर के एक युवक से हुई थी। युवती के पिता ने शादी, होटल, कैटरिंग और दूसरे खर्चों पर पूरे 38 लाख रुपये खर्च किए। लड़की के परिवार वालों को उम्मीद थी कि लड़की खुश रहेगी। लेकिन शादी के बाद एक अलग ही कहानी सामने आई।
आरोप लगाते हुए पत्नी ने कहा, 'मैं शादी की पहली रात अपने पति के पास गई थी। लेकिन वह मुझे टालने लगा। मैंने कई बार कोशिश की। कुछ दिनों बाद पता चला कि मेरा पति नामर्द है। मेरे साथ धोखा हुआ है।'
पीड़िता के आरोप के मुताबिक, 26 अप्रैल को युवती अपने ससुराल आई थी। शादी के चार दिन बाद ही उसके पति का बर्ताव अजीब लगने लगा। पति उससे दूर रहने लगा। शादी के बाद से वह रात में साथ नहीं रहता था। युवती ने कई बार कोशिश की। लेकिन पति बार-बार मना करता रहा।
कुछ दिनों बाद युवती अपने मायके लौट आई। कुछ दिनों बाद पति ने अपनी पत्नी को नोएडा में अपने चाचा के घर रख लिया। युवती ने आगे आरोप लगाया कि, 'एक महीने तक चाचा के घर में साथ रहने के बाद भी उनके बीच फिजिकल रिलेशन नहीं बने। उसी दौरान पता चला कि पति नपुंसक है।'
युवती ने अपने ससुर और जेठ से बात की। उस समय उन्होंने उसके पति का इलाज कराने का वादा किया। ससुराल वालों ने उससे कहा, 'तुम पति-पत्नी की तरह रहो। हम बच्चे का इलाज कराएंगे। उसका सारा खर्च हम उठाएंगे।' लेकिन युवती ने इस पर एतराज़ जताया। इसके बाद युवती ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे धमकाया।
