OMG! बहन को भाई से प्यार, बोलीं- 'भाई से ही शादी करूंगी'

vv

राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जी हाँ, यहां एक लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके बाद दोनों एक मंदिर में मिलने गए थे।  हां, लेकिन इस दौरान लड़की के घरवालों ने गौर किया और उसके बाद लड़के और उसके एक दोस्त को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।  दोनों को गांव के लोगों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को छुड़ाकर कोतवाली ले गई। वहीं इस घटना से नाराज युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वहीं अस्पताल में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं।  इस मामले की जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के एक गांव की 18 वर्षीय लड़की की पहले नजदीकी गांव के एक लड़के से दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। 

इस मामले में बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर से लड़के से मिलने के लिए निकली थी, लेकिन इसी बीच लड़का अपने दोस्त के साथ उससे मिलने जलपा मंदिर पहुंच गया।  यहां पहुंचने के बाद दोनों घूमने लगे और इसी बीच लड़की के परिजन उसकी तलाश में वहां पहुंच गए।  इस दौरान उन्होंने दोनों को एक साथ देखा और उसके बाद लड़की के परिवार ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लड़कों को पकड़ लिया और गांव के बाहर एक पेड़ से बांधकर मारपीट की।  वहीं इस घटना से आहत युवती ने घर जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।  इस पर परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
 
इस मामले में दोनों युवकों का कहना है कि शाम चार बजे उन्हें पेड़ से बांधकर रात 9:45 बजे तक बांधे रखा. पुलिस को इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस रात में पहुंची और दोनों युवकों को छुड़ाकर जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली ले आई।  अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना के बाद जब लड़का-लड़की के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं और लड़की जेठानी की है और लड़का देवरानी का है। इस समय अस्पताल में भर्ती लड़की का कहना है कि वह उस लड़के से ही शादी करना चाहती है।  ऐसा नहीं करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

From Around the web