नशीला पदार्थ देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया

cc

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक महिला के साथ मानसिक प्रताड़ना का ऐसा घिनौना खेल खेला गया, जिसने उसकी पूरी जिंदगी नर्क बना दी. दरअसल, अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा में एक युवक द्वारा महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने घटना का अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया.

पीड़ित महिला के मुताबिक रेप की इस घटना का शिकार होने के बाद जब महिला ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डाल दिए और वीडियो-फोटो महिला के पति को ही भेज दी. दरअसल, बुधवार को घटना की शिकायत करने के बाद पीड़ित महिला और उसका पति कांग्रेस के एक नेता को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जब उसका अश्लील वीडियो और तस्वीर महिला के पति के पास पहुंचा तो वह वापस अपने घर आ गया. तब पति पत्नी को साथ ले गया और आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी.


 
पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में ढिलाई बरतते हुए सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे अब उच्चाधिकारियों को न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है. हालांकि एसएसपी कलानिधि नैथानी को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को फोन कर मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीओ मोहसिन खान ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज रही है।

From Around the web