उत्तराखंड के रिजॉर्ट में 'सेक्स पार्टी' पकडे गए 62 लड़के लड़कियां , कारोबारी ने कर्मचारियों के मजे के लिए 10-10 हजार में लड़कियां बुलाई

ee

उत्तराखंड के नैनीताल (रामनगर) में एक जाने-माने रिसॉर्ट में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल प्रॉस्टिट्यूशन और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार आधी रात को सांवल्दे में 'एक्रॉन रिसॉर्ट' पर अचानक छापा मारा। इस ऑपरेशन में एक नाबालिग लड़की समेत 52 पुरुष और 10 महिलाएं रंगे हाथों पकड़ी गईं।

पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर (GM) वहां से भाग गया और पुलिस ने तुरंत रिसॉर्ट को सील कर दिया। इस मामले में फरार GM समेत सभी आरोपियों के खिलाफ POCSO और प्रॉस्टिट्यूशन प्रिवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह स्टिंग ऑपरेशन पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर किया गया था। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रिसॉर्ट में दूसरे राज्यों और विदेश से महिलाओं को लाकर हाई-प्रोफाइल प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट चलाया जा रहा था। जब छापा मारा गया, तो आरोपी शराब और ड्रग्स के नशे में पार्टी कर रहे थे। इस समय महिलाओं से अश्लील डांस करवाया जा रहा था और उन पर पैसे फेंके जा रहे थे। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और ज़रूरी सबूत ज़ब्त किए हैं।

रिसॉर्ट दो दिन के लिए 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था

पता चला है कि इस पूरे काले धंधे का मुख्य मास्टरमाइंड मेरठ का रहने वाला उमेंद्र कुमार है। शुरुआती जांच में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उमेंद्र कुमार की पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह रिसॉर्ट 4 और 5 जुलाई को 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में लाई गई हर महिला को करीब 10,000 रुपये देने का भी तय हुआ था।

From Around the web