110 किलो गाँजा ले जा रहे 22 बौद्ध भिक्षु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, थाईलैंड से लौटते वक्त कस्टम ने पकड़ा

s

एयरपोर्ट पर बौद्ध भिक्षुओं के बैग में 110 kg ड्रग्स मिले। कस्टम अधिकारियों ने श्रीलंका के एक एयरपोर्ट पर 22 बौद्ध भिक्षुओं को पकड़ा। उनके पास से गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, भिक्षुओं का यह ग्रुप थाईलैंड में चार दिन का टूर पूरा करने के बाद शनिवार को राजधानी कोलंबो पहुंचा था। उन पर आरोप है कि वे सूटकेस के अंदर बनी 'नकली दीवार' के पीछे गांजे की स्मगलिंग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इनमें से कई भिक्षु श्रीलंका के अलग-अलग बौद्ध मठों के स्टूडेंट थे। वे एक अनजान व्यक्ति की देखरेख में थाईलैंड की ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप को ऑर्गनाइज़ करने वाला व्यक्ति भी एक भिक्षु था। बाद में उसे कोलंबो के एक छोटे से शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

ड्रग्स को सूटकेस के अंदर स्कूल के सामान और मिठाइयों के बीच छिपाया गया था। पुलिस की पूछताछ में भिक्षुओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता था कि सूटकेस के अंदर रखे पैकेट डोनेशन के थे। ऑर्गनाइज़ करने वाले भिक्षु ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक कार पैकेज लेने आएगी।

22 भिक्षुओं को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड पर लिया गया। जांच करने वाले यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन लोगों को पता था कि वे जो पार्सल ले जा रहे थे, उसके अंदर क्या है। हालांकि, पुलिस को शक है कि साधुओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सूटकेस के सीक्रेट डिब्बे के अंदर क्या है। श्रीलंकाई पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग गिरोह से जुड़ी है।

From Around the web