वास्तु टिप्स: दरिद्रता से छुटकारा पाने के लिए इस दिन घर में लगाएं आंवले का पेड़

AA

पंचांग के अनुसार एक वर्ष में 24 एकादशियाँ होती हैं, जिनमें प्रत्येक माह में दो एकादशियाँ आती हैं। प्रत्येक एकादशी का अपना-अपना महत्व होता है। लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस एकादशी को अमला एकादशी, आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ की नियमित पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। साथ ही व्यक्ति को हर विपदा से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही घर में आंवले का पेड़ लगाना भी लाभकारी माना जाता है। जानिए आंवले का पेड़ लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें.
 
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है

वास्तुशास्त्र में आंवले के पेड़ को शुभ माना गया है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। साथ ही घर में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
 
सुख-समृद्धि की प्राप्ति

आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पंचमी तिथि के दिन आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

From Around the web