वास्तु टिप्स: घर में लगाएं ये 4 पौधे, सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहेगा आपका घर

AA

वास्तु शास्त्र में पौधों और फूलों को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है, जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु टिप्स : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु में हर चीज को रखने की निश्चित दिशा और नियम होते हैं। वास्तु शास्त्र में पौधों और फूलों को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है, जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इनके सकारात्मक प्रभाव से घर के सदस्यों की उन्नति होती है। वास्तु के अनुसार हम जानते हैं ऐसे पौधों और फूलों के बारे में जिन्हें लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि इन्हें लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं इस खास पौधे के बारे में.

 हरसिंगर

हरसिंगर के फूल बहुत सुंदर होते हैं। यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। धन की देवी माता लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल बहुत प्रिय हैं। वास्तु के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर की सभी समस्याओं को दूर करता है। वास्तु के अनुसार इस फूल वाले पौधे के स्पर्श मात्र से ही मानसिक तनाव कम होने लगता है और सकारात्मकता का संचार होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है। हरसिंगर का पौधा घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

 चंपा

चंपा के पौधे सदाबहार होते हैं और इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। चंपा में कई औषधीय गुण भी होते हैं। वास्तु शास्त्र में चंपा के फायदे भी बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में चंपा का पौधा होता है उस घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और घर में समृद्धि आती है।

 चमेली

यह पौधा अपनी खुशबू के लिए भी जाना जाता है। घर में चमेली का पौधा लगाना वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। चमेली के फूल घर में मौजूद सदस्यों की भावनाओं और विचारों को सकारात्मक बनाते हैं। इसे लगाने से घर के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे कोई भी काम नई ऊर्जा के साथ करते हैं

डिस्क्लेमर:  यहां दी गई जानकारी केवल धारणा और विश्वास पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि rk किसी भी तरह की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

From Around the web