वास्तु टिप्स: आज से करें तुलसी का ये उपाय, पूरी होगी मनचाही इच्छा और दूर होंगी सभी परेशानियां

AA

तुलसी उपाय: तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर धार्मिक और शुभ कार्य में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है।

वास्तु टिप्स तुलसी उपाय: हिंदू धर्म में धार्मिक दृष्टि से तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर धार्मिक और शुभ कार्य में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। तुलसी के बिना श्रीहरि प्रसन्न नहीं होते। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। कहा जाता है कि तुलसी के कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं और हर मनोकामना पूरी होती है।

तुलसी उपाय

रविवार के दिन तुलसी को दूध चढ़ाएं और उनके पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है और घर में हमेशा शांति बनी रहती है।
अगर बेटी की शादी में परेशानी आ रही है या बार-बार शादी टूट रही है तो बेटी को नियमित रूप से तुलसी जल चढ़ाना शुरू कर दें। जल चढ़ाने के बाद तुलसी के सामने हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित जल अर्पित करते हुए घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
यदि व्यापार में घाटा हो रहा हो तो हर शुक्रवार को तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाकर मिठाई का भोग लगाएं। बचा हुआ प्रसाद किसी शुभचिंतक को दान कर दें। फ़ायदा मिलेगा।
एक पीतल के लोटे में पानी भरकर उसमें 4 या 5 तुलसी के पत्ते डालें। इसके बाद इसे पूरे दिन और रात यानी 24 घंटे ऐसे ही रखें। अगले दिन स्नान करने के बाद इस जल को मुख्य द्वार सहित पूरे घर में छिड़कें। इससे सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और विश्वास पर आधारित है। यहां बता दें कि RK किसी भी प्रकार की वैधता, जानकारी का समर्थन नहीं करता है। किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले किसी प्रासंगिक विशेषज्ञ से परामर्श लें।

From Around the web