वास्तु दोष: घर में घटती रहती हैं अशुभ घटनाएं तो रहें सावधान, ये वास्तु दोष हो सकता है जिम्मेदार, जानें उपाय

Vastu Tips: बैठक कक्ष में करें इन रंगों का उपयोग, दूर होंगे वास्तु दोष

वास्तु में उपाय: कुछ घटनाएं घर में वास्तु दोष का संकेत देती हैं। आइए जानते हैं घर में वास्तु दोष का पता कैसे लगाएं। आइए जानते हैं इन वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय।

अगर घर में घटती रहती हैं अशुभ घटनाएं, तो रहें सावधान, ये वास्तु हो सकता है जिम्मेदार, जानें उपाय वास्तु दोष: अगर घर में घटती रहती हैं अशुभ घटनाएं, तो रहें सावधान, ये वास्तु हो सकता है जिम्मेदार, जानिए उपाय

वास्तु दोष उपाय:  वास्तु शास्त्र दो प्रकार की ऊर्जा यानी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। सकारात्मक ऊर्जा जीवन में खुशियां लाती है जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन को समस्याओं से घेर लेती है। घर को वास्तु के अनुसार न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जीवन में कुछ परेशानियां इस बात का संकेत देती हैं कि आपके घर में भी वास्तु दोष है। आइए जानते हैं घर में वास्तु दोष का पता कैसे लगाएं।

जब आर्थिक स्थिति ख़राब होने लगती है

जब आपकी आर्थिक स्थिति अचानक बिगड़ने लगे या कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी आपको हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़े तो यह वास्तु दोष का कारण हो सकता है। अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपको धन या सफलता नहीं मिल रही है तो संभव है कि आपके घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में वास्तु दोष हो। घर के मुख्य दरवाजे या खिड़की की दिशा बदलकर इस दोष का निवारण किया जा सकता है।

कार्य में विघ्न

अगर आपका काम उन्नति की कगार पर है और अचानक खराब होने लगता है या सफलता आपसे दूर चली जाती है तो यह भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। काम में बार-बार रुकावट आना घर के मध्य भाग में वास्तु दोष का संकेत देता है। घर का मध्य भाग ब्रह्म स्थान है। अगर आपने घर के मध्य में कोई भारी वस्तु रखी है तो उसे यहां से हटा दें। इस स्थान पर भूलकर भी शौचालय नहीं बनाना चाहिए।

स्वास्थ्य समस्या

अगर आपके परिवार के सदस्यों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो यह भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखी गलत चीजें घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इसलिए घर की इस दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए।                                      

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि RK किसी भी पहचान, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

From Around the web