Guruwar Vrat: गुरुवार व्रत रखने से खत्म हो जाती है ये समस्या, मिलते हैं आश्चर्यजनक फायदे, जानें नियम और पूजा

aa

गुरुवर व्रत: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है, जानिए कब, कैसे और कौन कर सकता है यह व्रत।

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति और भगवान नारायण को समर्पित है। गुरुवार के दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत करने से देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में व्रत और पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है.

अगर आप गुरुवार का व्रत शुरू करना चाहते हैं तो पौष माह में यह व्रत न शुरू करें। आप इस व्रत को महीने के अनुराधा नक्षत्र और शुक्ल पक्ष तिथि से शुरू कर सकते हैं। इन तिथियों पर गुरुवार का व्रत आरंभ करने से भगवान विष्णु और गुरु की असीम कृपा प्राप्त होती है।

aa

अगर आप यह व्रत रखने की सोच रहे हैं तो आप एक साल तक 1, 3, 4, 7 या 16वें गुरुवार का व्रत जरूर रख सकते हैं।

व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु और गुरु का ध्यान करें और मंदिर को साफ करें और भगवान विष्णु को पीले फल, वस्त्र, फूल, मिठाई आदि चढ़ाएं। इसके बाद गुरुवार व्रत की कथा पढ़ें और भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की आरती करें.

aa

गुरुवार के दिन आप दिन में एक बार बिना नमक का भोजन और फल का सेवन कर सकते हैं।

From Around the web