Ajab Gajab: जाने दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति को, पीते हैं जानवरों का खून, हत्या करना है इनका शौक...!!!

 दुनिया के  जिन हिस्सों तक विकास पहुंच गया है वहां वैज्ञानिक पद्धतियां भी पहुंच गई हैं और वह आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन कई ऐसे ही लाकर भी हैं जहां रहने वाले लोग आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं को निभा रहे हैं। अरे अभी भी जंगलों में रहते हैं और किसी की भी दखलअंदाजी अपने जीवन में बर्दाश्त नहीं करते। यहां तक कि सरकार भी उनके इलाके में जाने से बचती हैं।

 हम एक ऐसे ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति है। यह जनजाति पूर्वी अफ्रीका में रहती है और इसे दुनिया की सबसे खूंखार और खतरनाक जनजातियों में गिना जाता है। यहां जीने के लिए लोग हत्या को सबसे जरूरी चीज मानते हैं। यहां पर सीधा सा फंडा है किसी को मारे बगैर जिंदा रहने से अच्छा है खुद ही मर जाना, है ना बेहद अजीब बात?

lady

 मर्दानगी की निशानी है खून खराबा -: यह जनजाति साउथ इटोपिया और सूडान बॉर्डर पर स्थित ओमान वैली में रहती है। यहां की कुल जनसंख्या 10000 के लगभग है। इथियोपिया की खतरनाक जनजाति के लिए लोगों की हत्या करना मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। इन लोगों के पास ऐसे ऐसे हथियार होते हैं जो एक पल में किसी का भी काम तमाम करने के लिए काफी हैं। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ पुराने हथियारों से लड़ते हैं। इन लोगों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार भी है। ऐसा बताया जाता है कि पड़ोसी देश सूडान और सोमालिया से उन्हें यह हथियार मिलते हैं जिन्हें यह लोग गायों के बदले खरीदते हैं। उदाहरण के तौर पर 8-10 गाय देकर पुराना हथियार और 30-40 गाय देकर इन्हें नया हथियार मिल जाता है।


 परंपराएं भी हैं बेहद अमानवीय -: इस जनजाति के लिए निर्दयता के अलावा अपने अजीबोगरीब रिवाज भी पूरी दुनिया में मशहूर है। खास तौर पर इस जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में लगाए जाने वाली लकड़ी या मिट्टी की डिस्क लगाने की परंपरा खासी सुर्खियां बटोरती है। यह बॉडी मॉडिफिकेशन की प्रक्रिया इसलिए की जाती है कि महिलाएं कम खूबसूरत लगे। इसके अलावा यह लोग जानवरों का खून भी पीते हैं। किसी खास मौके पर गाय का खून पीने की परंपराएं जनजाति में वर्षों से चली आ रही है। शादी के लिए भी यहां खून की लड़ाई होती है। डंडों से लड़ाई के दौरान जो पुरुष जीता है उसे सबसे सुंदर बीवी मिलती है। यह लोग इतने खतरनाक है कि अगर कोई इनकी मंजूरी के बिना इनके इलाके में चला जाए तो उसका बचकर लौटना नामुमकिन हो जाता है।

From Around the web