Ajab Gajab: भटकते भटकते मिला दूसरी दुनिया का दरवाजा इससे पहले नहीं गई किसी की भी नजर....!!! क्या यह हो सकती है सच्चाई?

largest cave

 दुनिया की सबसे बड़ी गुफा की खोज का किस्सा कितना दिलचस्प होगा यह आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। वियतनाम के फोंग न्हा के बैंग नेशनल पार्क में स्थित इस गुफा की अपनी अलग ही दुनिया है। अपनी जमीन अपना आसमां अपनी दादी अपनी हवा अपना मौसम जंगल और उसमें ढेर सारे जानवर भी। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह गुफा जमीन से 262 मीटर नीचे की ओर है। इसे वियतनाम की महान दीवार भी कहते हैं।


 2009 में ब्रिटिश के रिसर्च एसोसिएशन की टीम ने मिस्टर हावर्ड लैंबर्ट के निर्देशन में इस गुफा का सर्वे किया था। बाद में मिशन में लगी टीम ने इस दुनिया की सबसे बड़ी इन नेचुरल केव का दर्जा दे दिया। इससे पहले कई वरिष्ठ भू वैज्ञानिकों ने इस गुफा की लंबाई चौड़ाई और आकार को सही माना तब जाकर इसे मान्यता मिली।

cave

 गुफा के भीतर बसा रहस्यों का संसार -: दुनिया को इस गुफा के बारे में 2008-09 में पता चला था। लेकिन इस गुफा का इतिहास इससे भी पुराना बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऑफिशियल ही रूप से गुफा की खोज के काफी साल पहले 1991 में एक वियतनामी किसान ने ईसे ढूंढा था। लकड़ियों और खाने की तलाश में निकला 'हो खांह' नामक किसान भटकते हुए इस गुफा में पहुंच गया था। कई साल बाद उसी की मदद से गुफा से जुड़ी है बाकी जानकारियां और सर्वेक्षण पूरा हो पाया है। सबसे पहले उसी ने एक ऐसी गुफा के बारे में बताएं जिसके अंदर नदी जंगल जानवर और अलग तरह का मौसम देखने को मिलता है। वैसे तो वहां से लौटने के बाद वह किसान गुफा का रास्ता भूल गया था। फिर कई सालों की मेहनत के बाद वह एक बार फिर वही जा पहुंचा। जिसके बाद गुफा के सर्वे का काम शुरू हुआ। बाद में 2013 में इसे सामान्य लोगों के लिए खोल दिया गया।


 विश्व रिकॉर्ड में शामिल अविस्मरणीय गुफा -: दुनिया की सबसे बड़ी गुफा होने के चलते हंग सों डुंग का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। ऐसा हो भी क्यों न इस गुफा की खूबसूरती है ही ऐसी की एक बार देख ले तो कोई भूले नहीं। इसकी लंबाई चौड़ाई कह रहा है और धरती के बाकी हिस्सों से अलग मौसम भी इसे हर जगह से अलग बनाता है जिसे आप घूमने और देखने जाते होंगे। इन्हें अलग विशेषताओं के कारण वह वैज्ञानिकों ने इसका सर्वे किया। जिसके बाद मना किया कि यह सच में  दुनिया की सबसे अलग सबसे खूबसूरत और सबसे लंबी गुफा है।

From Around the web