Viral Video: चालाक चिड़िया के सामने लाचार दिखा टाइगर

d

सोशल मीडिया पर वाइल्ड से जुड़े अनोखे वीडियो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन वीडियो में जानवर अपने स्वभाव के विपरीत काम करते हुए दिखाई देते हैं और उनका यहीं अंदाज लोगों को पसंद आ जाता है। अब एक टाइगर और चिड़िया का वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक छोटे से गड्ढे में पानी भरा हुआ है और एक चिड़िया उछल-उछलकर खेल रही है। लेकिन उस पर एक टाइगर की नजर पड़ जाती है और वो उसे शिकार बनाने की मंशा से गड्ढे में कूद जाता है। लेकिन यहां चिड़िया छोटी सी भले है लेकिन काफी चालाक निकलती है। 

चिड़िया ने टाइगर को छकाया
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया को पकड़ने के लिए टाइगर गड्डे में जैसे ही छलांग लगाता है वो पानी में डुबकी लगा लेती है और सीधे टाइगर के पीछे निकलती है। टाइगर जैसे ही घूमता है वो फिर से डुबकी लगा लेती है. काफी देर तक दोनों में यहीं खेल चलता रहता है। टाइगर यहां चाह कर भी चिड़िया को पकड़ नहीं पाता है और हाथ मलता रह जाता है। चिड़िया ने इस तरह चालाती दिखाकर अपनी जान बचा ली। 

v

लाचार दिखा टाइगर
आमतौर पर टाइगर अपने शिकार को दबोच कर ही दम लेता है। लेकिन यहां चिड़िया को पकड़ने में वो नाकाम रहता है। उसकी चालाकी और फुर्ती के आगे टाइगर एक दम लाचार नजर आता है। वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो को feline.unity नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। 

From Around the web