हिमाचल के इस छोटे से गाँव में इसलिए आते हैं पर्यटक

s

हिमाचल प्रदेश का गयू गांव एक विशेष कारण से बहुत ही प्रसिद्ध है। इस गांव में देश-विदेश से पर्यटक भी आते हैं। इसका कारण यहां पर स्थित एक 550 साल पुरानी ममी है।

स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान में समुद्र तल से करीब 10,499 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में 550 साल पुरानी ममी के प्रति स्थानीय लोगों में अगाध श्रद्धा है। इसी कारण इस ममी को स्थानीय लोग भगवान समझकर पूजते हैं। लोगों द्वारा इसे जिंदा भगवान माना जाता है। इस ममी को लेकर एक रहस्य आज तक बना हुआ है।

ममी बनाने में एक विशेष लेप मृत शरीर पर लगाया जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की ये ममी बिना किसी लेप के ही इतने लम्बे समय तक सुरक्षित है। इस ममी की एक विशेष बात ये है कि इस ममी के बाल और नाखून आज भी बढ़ रहे हैं। जिसे स्थानीय लोग बिल्कुल सच बताते हैं। बताया जाता है कि ये ममी लामा सांगला तेनजिंग की है। उन्होंने साधना में लीन होते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। ये ममी बैठी हुई अवस्था में थे। 

From Around the web