इस देश में पशुओं की वजह से अब किसानों को देना होगा टैक्स

d

पर्यावरण को नुकसान होने से बचाने के लिए न्यूजीलैंड में अनोखा कानून लाने की तैयारी है। इसके लिए एक ड्राफ्ट लॉ पेश किया जा चुका है। जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कृषि से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से निपटने के लिए न्यूजीलैंड में इस प्रकार का कानून लाया जा रहा है। 

a

खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड के इस ड्राफ्ट लॉ के अनुसार, देश में भेड़ या गाय के डकारने पर किसान से टैक्स वसूल किया जाएगा। उनसे हर बार पैसे वसूल किए जाएंगे। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, अगर इस कानून का मसौदा लागू हो जाता है तो न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश बन जाएगा जहां किसानों से उनके पशुओं के उत्सर्जन के लिए पैसे लिए जाएंगे। 

b

खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड में 1 करोड़ मवेशी और 2.6 करोड़ भेड़ें हैं। इस देश में करीब आधा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कृषि से होता है। इसमें में मुख्य रूप से मीथेन शामिल है। सरकार और कृषि समुदाय के प्रतिनिधियों की तरफ से तैयार ड्राफ्ट प्लान के अनुसार, साल 2025 से किसानों को अपने गैस उत्सर्जन के लिए टैक्स देना होगा।

From Around the web