Ajab-Gajab news : इस महिला ने अलमारी में 'पैक' किया अपना दिल! मन करता है तो कर लेती है दीदार

rr

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं और उनकी अपनी शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती हैं जिनका उन्हें सामना करना पड़ता है। कुछ मेडिकल कंडीशन ऐसी होती हैं जो डॉक्टर्स को भी हैरान कर देती हैं। एक बच्ची को जन्म से ही ऐसी अजीबोगरीब हालत हो गई थी, जिसने उसे अपना दिल निकालने पर मजबूर कर दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, 28 साल की जेसिका मैनिंग एक ऐसी बीमारी के साथ पैदा हुई थी जिसने उसे अपना दिल एक प्लास्टिक की थैली में पैक करने और एक अलमारी में रखने के लिए मजबूर किया। युवती भले ही मशीनों पर अपना जीवन चलाती है, मगर वह लोगों को हृदय रोग से बचने के लिए प्रेरित कर रही है।

छोटे-बड़े 200 ऑपरेशन किए जा चुके हैं

जन्म से ही जेसिका को दिल की बीमारी है। उसका दिल लगभग आधा विकसित था, जिसमें छेद और लीकिंग वाल्व थे। 3 साल की उम्र तक, उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि उसके पास जीने के लिए केवल कुछ और साल होंगे। बता दे की, अब वह 28 साल की है और 200 से अधिक बड़ी और छोटी सर्जरी करवा चुकी है। उन्होंने 25 साल की उम्र तक 5 ओपन हार्ट सर्जरी, 2 पेसमेकर सर्जरी और 1 इमरजेंसी लंग सर्जरी के साथ-साथ हार्ट और लिवर ट्रांसप्लांट कराया था।

लड़की का दिल अलमारी में रखा जाता है

सर्जरी के बाद उनका दिल और लिवर रिसर्च के लिए यूनिवर्सिटी गए। 10 महीने बाद जब ये अंग वापस आ गए तो उसने इन्हें घर में रखना शुरू कर दिया। यह आटे के गोले की तरह है, जिसे वह अपनी अलमारी में प्लास्टिक की थैली में रखती है। जब वह अपना घर बनाएगी, तो वह अपना दिल वहीं दफन कर लेगी।

 

 

 

From Around the web