एक ऐसा गाँव जहाँ की लड़कियां हो जाती हैं लड़कों में तब्दील

f

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर 12 साल की उम्र में लडक़ी लडक़ा बन जाती है। ये जानकर आपको भी हैरानी होगी, लेकिन ये सभी है। डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ला सेलिनास नामक गांव में ऐसा होता है। 

खबरों के अनुसार, इस गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लडक़े में तब्दील होने लगती हैं। ऐसा होने से गांव के लोग भी परेशान हैं। गांव के अनेक लोग किसी अदृश्य शक्ति के साये को इसका कारण मानते हैं। जबकि यहां के बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं। 

यहां पर इस प्रकार के बच्चों को ग्वेदोचे बोला जाता है। इस अनोखी बात के लिए समुद्र किनारे बसा ये गांव शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का कारण भी बना हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा आनुवंशिक विकार के कारण होता है। इसे सूडोहर्माफ्राडाइट बोला जाता है। इस बीमारी के दौरान लड़कियों में एक उम्र के बाद पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। 

From Around the web