वास्तु टिप्स: नए साल में कैलेंडर लगाते समय न करें ये गलतियां, भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

AA

वास्तु टिप्स: नया साल शुरू होते ही लोग घर से पुराना कैलेंडर हटाकर नया कैलेंडर लगा लेते हैं। जिससे लोगों को साल में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी आसानी से मिल सके।

वास्तुशास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कैलेंडर लाते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है। ऐसे में अगर आप भी साल 2023 के लिए कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखें।

इन रंगों का कैलेंडर होता है शुभ: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग का कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है।

कैलेंडर के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें: वास्तुशास्त्र के अनुसार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में जिस स्थान पर कैलेंडर लगाया जा रहा है वहां युद्ध, रक्तपात, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से संबंधित तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर न रखें: कभी भी पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वहीं अगर कैलेंडर फट जाए तो उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर: वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को हमेशा घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं पश्चिम दिशा में लगा कैलेंडर जरूरी कार्यों में तेजी लाता है। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आर्थिक लाभ होता है।

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर: वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

सभी छवियों का उपयोग प्रस्तुतिकरण उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

From Around the web