वास्तु: घर में घड़ी लगाने से पहले जान लें सर्वोत्तम दिशा और वास्तु के ये नियम, समय रहेगा शुभ

AA

दीवार घड़ी वास्तु: दीवार घड़ी का घर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को सही दिशा में लगाना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी के रंग और आकार का भी ध्यान रखना चाहिए।

घड़ी लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।इसके साथ ही आप पश्चिम और उत्तर दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं।

लेकिन भूलकर भी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।घड़ी को घर की बालकनी या बरामदे में न लगाएं।

दरवाजे के ठीक ऊपर घड़ी लगाने से बचें।जानें वास्तु के अनुसार घड़ी के शुभ और अशुभ रंग

घर में केसरिया या गहरे हरे रंग की घड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। नीली और काली घड़ियां भी घर के लिए अशुभ मानी जाती हैं। घर में गहरे लाल रंग की घड़ियां लगाने से भी बचना चाहिए।

पूर्व दिशा की दीवार पर लकड़ी की घड़ी लगाना शुभ रहेगा। घड़ी के लिए रंगों का चयन करते समय बहुत हल्के रंगों का चयन करें तो बेहतर होगा। घर में गहरे रंग की घड़ियां लगाने से बचना चाहिए।

घर के लिए पीली, सफेद और हल्के भूरे रंग की घड़ियां शुभ मानी जाती हैं। अगर आप उत्तर दिशा की दीवार पर घड़ी लगा रहे हैं तो मैटेलिक ग्रे या सफेद रंग की घड़ी आदर्श मानी जाती है।

From Around the web