Superfood for Women: इस तरह महिलाएं बढ़ा सकती अपनी खूबसूरती, यह सुपर फूड रखते हैं महिलाओं को फिट...!!!

strawberry

Food for Women Health: इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में औरतों की लाइफ सुपर बिजी हैं। घर परिवार बच्चों की जिम्मेदारी और अब काम करने के साथ-साथ ऑफिस के काम में भी जिम्मेदारी आने लगी है। इसलिए घर और दफ्तर को मैनेज करते करते कई बार औरतें अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती हैं। औरतों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूर लेनी चाहिए। हर महीने पीरियड, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज तक महिलाओं की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं। इसलिए महिलाओं को कुछ ऐसे सुपरफूड की अपनी जरूरत होती है जो उनके स्वास्थ्य और सुंदरता का ध्यान रख सके। आइए हम बताते हैं आपको उन्हें क्या चीजें खानी चाहिए...

tomato

1.टमाटर -: टमाटर खाने से हमारी त्वचा अच्छी रहती है और बढ़ती हुई उम्र के लक्षणों को कम करने में हमारी सहायता करता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व पाया जाता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे दिल की बीमारियों से लड़ने में भी सहायता करते हैं।

2.बेरीज -: औरतों की सेहत के लिए बेरीज भी बहुत लाभदायक है। स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी में anti-cancer पोषक तत्व पाए जाते हैं। बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में मिलता है। प्रेग्नेंसी के समय भी बेरीज खाने की सलाह दी जाती है। बेरीज में एन्टी एजिंग तत्व भी पाए जाते है। इसके अलावा यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन को भी कम करने में यह सहायता करते हैं।

3.मिल्क -: महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए फैट मिल्क पीना चाहिए क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जरूरत होती है। दूध पीने से औरतों के शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी पूरी होगी। विटामिन डी से महिलाओं में ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। दूध पीने से डायबिटीज, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और ब्रेस्ट और ओवरी के ट्यूमर का खतरा भी कम हो जाता है।

milk


4.बीन्स -: बींस में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। इनमें बहुत कम फैट होता है। इन्हें खाने से हमारे दिल की बीमारियों और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। महिलाओं के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से महिलाओं के हार्मोन बैलेंस होते हैं। इन्हें खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। इन्हें खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और पेरिमेनोपॉज के दौरान हारमोंस में बदलाव में स्थिरता आती है।


5.दही -: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए दही जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। दही खाने से पेट से संबंधित बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा दही खाने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

From Around the web