Health Tips : Covid 19 के समय बचें इन गलतियों को करने से , नहीं तो हो सकती है आपकी Imunity कमजोर

imunity

Covid-19 :-  इस महामारी के चलते आपको यह ध्यान देना है कि आप अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक कैसे रख सकते हैं। कोरोनावायरस के वजह से लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि वह अपना ध्यान कैसे रखें। कई बार गलत गलत जानकारी के बाद आप बीमार पड़ जाते हैं हर वक्त दवाई लेना भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं होता। कुछ आपको ऐसे भी कदम उठाने होंगे जिसमें बिना डॉक्टर की सलाह लिए भी आप अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपना दिनचर्या को अनुशासित करना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि कोरोना काल में आपको किन किन बातों पर ध्यान रखना है जिससे आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।

yoga

 एक्सरसाइज और योगा ना करना:- कई लोगों को लगता है कि अगर हम घर में ही अपने आप को बंद करके रखें तो इससे सब ठीक रहेगा लेकिन यह आप गलत सोच रहे हैं। अगर आप रोज वॉक करते है। टहलने जाते हैं एक्सरसाइज करते हैं या फिर योगा करते हैं इनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप बीमारी से दूर रहते हैं। आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोज एक्सरसाइज करें।

meditation

 अच्छी नींद ना लेना:- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने का यह भी कारण हो सकता है कि आप अच्छी नींद ना ले रहे हो। अगर आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह भी यही सलाह देते हैं कि कम से कम 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है हमारे शरीर के लिए। अगर आप अच्छी तरह से नींद नहीं ले पाते हैं तो हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।

 नमक का अधिक सेवन:- यह तो हम जानते हैं कि बिना नमक के खाना मैं कोई स्वाद नहीं आता लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि ज्यादा नमक का सेवन करना भी हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  क्योंकि अधिक नमक का सेवन करने से हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

From Around the web