Hair Care Tips: बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं ये दो तेल, उपयोग करने से दूर हो जाएगी ये परेशानियां
Apr 14, 2023, 12:18 IST

इंटरनेट डेस्क। बालों के विकास के लिए स्कैल्प का भी सेहतमंद होना जरूरी है। स्कैल्प अच्छी नहीं है तो लोगों को डैंड्रफ, सिर में खुजली या जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको दो तेलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देने के साथ ही हेयर फॉल रोकते में मददगार हैं।
इन परेशानियों को दूर करने के लिए कलौंजी का तेल बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें फैटी एसिड्स, ओमेगा-6, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 मिलते हैं जो बालों को झडऩे से रोकते हैं।
कद्दू के बीज का तेल भी आपकी ये परेशानियां दूर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, खनिज पदाथ और विटामिन्स मिलते हैं जो बालों को बढऩे में मददगार होते हैं। कुकुर्बिटिन नाम का अमीनो एसिड बालों की मोटाई और घनत्व में सुधार करने में सहायक होता है।