Chanakya Niti: जीवन मे सफलता पाने के लिये चाणक्य नीति की ये जरूरी बातें जान लें...!!! होगा तुरन्त फायदा!!!

chankya

Motivation Thought:  चाणक्य नीति के अनुसार यदि किसी आदमी को अपनी जिंदगी में सफलता पानी है तो उसे श्रेष्ठ गुणों को अपनाने पर जोर देना चाहिए। कभी भी सफलता गलत कामों से नहीं मिलती अगर मिल भी जाए तो वह अधिक समय तक नहीं रहती। क्योंकि झूठ, धोखा और भ्रम एक ना एक दिन सामने जरूर आ ही जाता है।

guru

 चाणक्य की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में होती है। चाणक्य को अलग-अलग विषयों की जानकारी थी। राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, कूटनीति शास्त्र और समाजशास्त्र आदि विषयों पर उनकी गहरी पकड़ और रूचि थी। चाणक्य का संबंध सबसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय तक्षशिला से था। जहां वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षा दिया करते थे।  चाणक्य को आचार्य चाणक्य जी बुलाया जाता है।
 चाणक्य के नियमों के अनुसार हर व्यक्ति जीवन में सफलता पाना चाहता है। इसलिए वह कठोर मेहनत भी करता है लेकिन कई बार सफलता उसे हासिल नहीं होती। चाणक्य के बताए अनुसार जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती हैं जो इन विशेष बातों का ध्यान रखते हैं...

aacharya

समर्पण (Dedication) -: आचार्य चाणक्य ने बताया कि किसी भी कार्य या लक्ष्य को तभी पाया जा सकता है जब व्यक्ति में उस कार्य या लक्ष्य के लिए समर्पण की भावना होगी। समर्पण की भावना ही व्यक्ति को सफलता तक लेकर जाती है।

अनुशासन ( Dicipline) -: आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोई व्यक्ति अपनी दिनचर्या को अनुशासित ढंग से जीता है तो उसके लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। ऐसे लोग देर सबेर अपने लक्ष्य को पा ही लेते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

ध्यान केंद्रित (Concentrate) -:  चाणक्य बताते हैं कि लक्ष्य के प्रति व्यक्ति को हमेशा गंभीर होना चाहिए और उस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जब तक उसका ध्यान एकाग्र नहीं होगा उसे कार्य में सफलता नहीं मिलेगी।

From Around the web