एस्ट्रो टिप्स: बहुत कुछ से जुड़ा है ये उपाय, बदल सकता है आपकी किस्मत

AA

आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस आटे से हम रोटी खाते हैं वह आटा इतना चमत्कारी हो सकता है कि वह आपकी किस्मत बदल सकता है और आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है।

आटा एक ऐसी चीज़ है जो आमतौर पर हर घर और रसोई में पाया जाता है। आटे का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि और भी कई तरीकों से किया जाता है, जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आटे से अपनी किस्मत बदलने के कई तरीके हैं।

अगर आप पैसों से परेशान हैं तो गुरुवार के दिन गाय को आटे में हल्दी मिलाकर खिलाएं, माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस आ जाता है।

आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाने से आपका दुर्भाग्य दूर हो जाएगा। ऐसा रोजाना करने से ग्रह शांत होंगे और जीवन में खुशियां आएंगी।

यदि घर के सदस्यों में मतभेद रहता हो तो गेहूं पिसवाते समय 100 ग्राम काले चने, 100 ग्राम तुलसी और 2 से 3 दाने केसर के डाल देने चाहिए तथा घर का गेहूं हमेशा शनिवार के दिन ही पिसवाना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आर्थिक संकट दूर होगा बल्कि परिवार के सदस्यों के आपसी विवादों से भी छुटकारा मिलेगा।
 

From Around the web